सामान्य विज्ञान के अति महत्वपूर्ण प्रश्न | General Science Topics mcq in Hindi pdf

 

"नमस्ते दोस्तों! आपका स्वागत है Quick Revision के इस आलेख में, जहां हम लेकर आए हैं सामान्य विज्ञान के दैनिक जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह। इस आलेख में हम ने न केवल इन प्रश्नों के विश्वसनीय उत्तर प्रदान किए हैं, बल्कि आपको बताया भी है कि ये प्रश्न किन-किन प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं।

इसके अलावा, आप इन प्रश्नों की PDF भी डाउनलोड कर सकते हैं और यहां Quick Revision की YouTube क्लासेस में भी इस विषय को समझ सकते हैं। हमारा उद्देश्य है आपको इस सामान्य विज्ञान के संग्रह से प्रेरित करना और आपकी पढ़ाई को और भी सरल बनाना।

यहां से आप इस आलेख की PDF डाउनलोड कर सकते हैं और हमारी YouTube चैनल पर जाकर इस विषय की क्लासेस में शामिल हो सकते हैं। तो बिना किसी समय की बर्बादी के, आइए इस नए संभावनाओं और ज्ञान के सफर में हमारे साथ चलें!"

 

1. एक केशनली में जल की अपेक्षा एक तरल अधिक ऊँचाई तक चढ़ता है, तो इसका कारण है? [CET - 11.2.2023 (S-I)] [RAS Pre Exam. 2007]

(1) तरल, जल की अपेक्षा अधिक श्यान है।

(2) तरल का ताप जल की अपेक्षा अधिक है।

(3) तरल का पृष्ठ तनाव जल की अपेक्षा कम है।

(4) तरल का पृष्ठ तनाव जल की अपेक्षा ज्यादा है।

Ans. (4)

 

2. जब किसी द्रव को तेजी से घुमाया जाता है, तो सघन कण नीचे तथा हल्के कण ऊपर रहते हैं। इस सिद्धान्त का उपयोग किया जाता है - [CET -4.2.2023]

(1) अपकेन्द्रण में

(2) आंशिक आसवन में

(3) वाष्पीकरण में

(4) निस्यंदन में

Ans. (1)

 

3. मिट्टी के घड़े के ठण्डे होने का कारण है-[PSI - 14.09.2021] [Dy. Commandant Exam-23.08.2020] [VDO Main's-9.07.2022] Commandant-23.8.2020]

(1) वाष्पन

(2) गुरुत्वाकर्षण

(3) संलयन

(4) विसरण

Ans. (1)

 

4. वर्षा की बूंदों का गोल होने का कारण है-[वनरक्षक - (S-I)- 13.11.2022]

(1) वायुदाब

(2) जल का घनत्व

(3) गुरूत्वाकर्षण बल

(4) पृष्ठ तनाव

Ans. (4)

 

5. "विसरण धारा क्या है- [Dy. Commandant -23.08.2020]

(1) सामान्य विद्युत धारा

(2) आवेश की ऋण से धनात्मक दिशा की ओर गति

(3) आवेश की उच्च घनत्व से निम्न घनत्व की ओर गति

(4) आवेश की किसी भी दिशा में गति

Ans. (3)

 

       DOWNLOAD PDF HERE-



6. वाहनों के टायरों की बाह्य सतह नालीदार बनायी जाती है- [महिला पर्यवेक्षक परीक्षा- 06.01.2019]

(1) घर्षण बढ़ाने हेतु

(2) घर्षण घटाने हेतु

(3) टायरों को आकर्षक बनाने हेतु

(4) टायरों की ताकत बढ़ाने हेतु

Ans.(1)

 

7. ..... के द्वारा बादल बनते हैं-[कर सहायक-14.10.2018]

(1) वाष्पीकरण

(2) वाष्पोत्सर्जन

(3) द्रवण

(4) ऊर्ध्वपातन

Ans. (3)

 

8. यदि सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी एक चौथाई कम हो जाए तो सबसे अधिक संभावना किस बात की होगी-[RAS Pre. Exam. 1993]

(1) पृथ्वी सूर्य में गिर जाएगी।

(2) पृथ्वी जलकर भस्म हो जाएगी।

(3) हमारे वर्ष की अवधि कम हो जाएगी।

(4) पृथ्वी अन्तरिक्ष में उड़ जाएगी।

Ans. (3)

 

9. किसी द्रव के पृष्ठ तनाव (Surface Tension) का कारण है--

(1) अणुओं के मध्य आसंजक बल

(2) अणुओं के मध्य ससंजक बल

(3) अणुओं के मध्य गुरुत्वाकर्षण बल

(4) अणुओं के मध्य विद्युत बल

Ans. (2)

 

10. बत्ती वाले स्टोव में कैरोसीन के बत्ती में ऊपर चढ़ने का कारण है [R.A.S. Pre Exam, 1997]

(1) परासरण

(2) विसरण

(3) पृष्ठ तनाव

(4) जीवद्रव्य संकुचन

Ans. (3)

 

11. काँच की दो प्लेटों के मध्य किसी द्रव की फिल्म स्थित है। इन प्लेटों को एक-दूसरे से पृथक् करना कठिन होता है, जिसका कारण है[P.S.I. Exam, 1998]

(1) घर्षण

(2) वायुमण्डलीय दाब

(3) पृष्ठ तनाव

(4) प्लेटों के बीच निर्वात

Ans. (3)

 

12. पानी से निकालने पर शेविंग ब्रश के बाल आपस में चिपक जाते हैं। इसका कारण है-

(1) पृष्ठ तनाव

(2) श्यानता

(3) प्रत्यास्थता

(4) घर्षण

Ans. (1)

 

13. जलयुक्त गिलास में तैरता हुआ बर्फ का टुकड़ा जब पिघलता है तो पानी का स्तर: [RAS Pre 2007]

(1) नीचे गिरेगा

(2) ऊपर उठेगा

(3) वहीं रहेगा

(4) नीचे गिरना या ऊपर उठना पानी के तापक्रम पर निर्भर करेगा

Ans. (3)

 

14.. बर्फ पानी पर क्यों तैरती है? [RAS-2010] [RTET-2011]

(1) बर्फ में वायु भरी होती है।

(2) बर्फ का घनत्व पानी से कम होता है।

(3) पानी बर्फ से ज्यादा गहरा होना।

(4) बर्फ का घनत्व पानी से ज़्यादा होना।

Ans. (2)

 

15. भारहीनता की अवस्था में एक मोमबत्ती की ज्वाला का आकार हो जायेगा? [RAS Pre. Exam. 2007]

(1) अधिक लम्बा

(2) अधिक छोटा

(3) गोलाकार

(4) वही रहेगा

Ans. (3)

 

16. यदि साबुन के दो भिन्न-भिन्न व्यास के बुलबुलों को एक नली द्वारा एक दूसरे के संपर्क में लाया जाए तो क्या घटित होगा? [RAS Pre. Exam. 2007]

(1) दोनों बुलबुलों का आकार वही रहेगा।

(2) छोटा बुलबुला और छोटा व बड़ा बुलबुला और बड़ा हो जायेगा।

(3) समान आकार प्राप्त करने के लिए छोटा बुलबुला बड़ा व बड़ा बुलबुला छोटा हो जायेगा।

(4) दोनों बुलबुले संपर्क में आते ही फट जायेंगे।

Ans. (2)

 

17. पत्तियाँ क्यों हरी दिखती हैं? [RAS Pre Exam. 2010]

(1) सारे वर्णों को प्रतिबिंब करना

(2) हरे वर्ण का प्रतिबिंब एवं बचे वर्णों का अवशोषण

(3) पत्तों पर प्रकाश का कोई प्रभाव नहीं

(4) केवल हरे पर्ण का अवशोषण

Ans. (2)

 

18. फाउंटेन पेन किस सिद्धान्त पर काम करता है?

(1) द्रवों का उच्च से निम्न विभव की ओर प्रवाह

(2) केशिका क्रिया

(3) बर्नोली का सिद्धान्त

(4) द्रवों की श्यानता

Ans. (2)

 

19. जब पानी में नमक मिलाया जाता है तो निम्न में कौन सा परिवर्तन होता है? [RAS Pre Exam. 2009]

(1) क्वथनांक बढ़ता है और जमाव बिन्दु घटता है।

(2) क्वथनांक घटता है और जमाव बिन्दु बढ़ता है।

(3) क्वथनांक व जमाव बिन्दु दोनों घटते है।

(4) क्वथनांक व जमाव बिन्दु दोनों बढ़ते है।

Ans. (1)

 

20. एक मजदूर रेल की पटरी पर कार्य कर रहा था। एक लड़का कुछ दूरी पर अपने कान पटरियों पर रखकर जब मजदूर द्वारा की जाने वाली हथौड़े की आवाज को सुनता है तो उसे दो बार आवाजें सुनाई देती हैं। इसका कारण है- [RAS-1995]

(1) ध्वनि का वेग इस्पात में वायु की अपेक्षा अधिक है।

(2) ध्वनि का वेग वायु में इस्पात की अपेक्षा अधिक है।

(3) ध्वनि की तरंगें रेल की पटरियों के बीच परावर्तित होती है।

(4) उसके कान ध्वनि स्रोत से भिन्न दूरियों पर है।

Ans. (1)

 

21. कोई साइकिल सवार किसी मोड़ से घूमता है, तो वह- है।

(1) बाहर की ओर झुकता है।

(2) आगे की ओर झुकता

(3) भीतर की ओर झुकता है।

(4) बिल्कुल नहीं झुकता है।

Ans. (3)

 

22. दही को बिलोकर मक्खन निकालने की विधि में भौतिकी के किस सिद्धान्त का उपयोग होता है? [P.S.I. Exam, 2002]

(1) विसरण

(2) अपोहन

(3) अपकेन्द्रण

(4) निस्तारण

Ans. (3)

 

23. वर्षा ऋतु में लकड़ी के दरवाजों के फूलने का क्या कारण है? [PSI Exam. 2007]

(1) परासरण

(2) विसरण

(3) अंतःशोषण

(4) चूषण

Ans. (3)

 

24. वायुमण्डल में बादलों के तैरने का कारण है, कम- उनका [P.S.I. Exam, 2002]

(1) ताप

(2) घनत्व/श्यानता

(3) वेग

(4) दाब

Ans. (2)

 

25. अगर एक कमरे में एक चालू रेफ्रिजरेटर के दरवाजे खुले छोड़ दिये जायें तो- [P.S.I. Exam, 2002]

(1) कमरा रेफ्रिजरेटर के भीतर के ताप से ठण्डा हो जाएगा।.

(2) कमरे का ताप अपरिवर्तित रहेगा।

(3) कमरा रेफ्रिजरेटर के भीतर से भी ज्यादा ठण्डा हो जायेगा।

(4) कमरा धीरे-धीरे गरम हो जायेगा।

Ans. (4)

 

26. पानी में बर्फ का कितना भाग पानी की सतह से बाहर (ऊपर) रहता है? [Police Constable Exam-2008]

(1) 1/8 भाग

(2) 1/9 भाग

(3) 1/10 भाग

(4) 1/11 भाग

Ans. (3)

 

27. ऊष्मा संचरण की किस विधि द्वारा सूर्य से उत्सर्जित ऊष्मा पृथ्वी तक पहुँचती है - [REET L-II, 26.09.2021] [Police Constable Exam-2007 (II)]

(1) संवहन

(2) चालन

(3) विकिरण

(4) संवहन और चालन दोनों

Ans. (3)

 

28. पहाड़ पर चढ़ता हुआ व्यक्ति आगे की ओर क्यों झुक जाता है-

(1) थकान के कारण

(2) वेग अधिक करने के लिए

(3) स्थायित्व बढ़ाने के लिए

(4) धार्मिक मान्यताओं के कारण

Ans. (3)

 

29. रक्त हिम घटना होती है- [Dy.

(1) बर्फ में मृत जीवों के रक्त के कारण

(2) अम्लीय वर्षा के कारण

(3) एक शैवाल के कारण

(4) मृदा में लौह तत्त्व के कारण

Ans. (3)

 

30. गर्मियों में सफेद कपड़े पहने जाते हैं, क्योंकि

(1) सफेद कपड़े ऊष्मा के अच्छे अवशोषक होते हैं।

(2) सफेद कपड़े ऊष्मा के अच्छे परावर्तक होते हैं।

(3) सफेद कपड़े पसीना ज्यादा सोखते हैं।

(4) उपर्युक्त में कोई नहीं

Ans. (2)

 

"आशा है कि यह सामान्य विज्ञान के आलेख आपके लिए सार्थक और उपयोगी साबित हुआ होगा। इस संग्रह के माध्यम से हमने आपको जानकारीपूर्ण प्रश्नों के साथ-साथ उनके सही और सटीक उत्तर प्रदान करने का प्रयास किया है, ताकि आपकी तैयारी में सहायक हो सके।

अगर आपके पास कोई और प्रश्न या सुझाव हैं, तो कृपया हमसे साझा करें। हमारे YouTube चैनल पर हमसे मिलें और नए विषयों की तलाश में हमारे साथ जुड़ें। धन्यवाद और बने रहें Quick Revision के साथ!"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ