"नमस्ते Quick Revision परिवार! आज हम लाए हैं एक नए और महत्वपूर्ण विषय के साथ - 'विधानसभा चुनाव 2023 | Assembly Election 2023'.( Rajasthan,Madhay Pradedsh,Chhattisgarh,Mizorm,Telangana)  इस लेख में, हम आपको इस आगामी चुनाव सत्र के सवालों और उनके उत्तरों के साथ रूपरेखा प्रदान करेंगे, 

इस लेख के साथ-साथ, हमने एक उपयुक्त पीडीएफ भी तैयार की है, जिसे आप निशुल्क डाउनलोड कर सकते हैं, ताकि आप इन महत्वपूर्ण जानकारियों को कहीं भी सहेज सकें। और हाँ, आप हमारी वीडियो क्लास भी YouTube पर देख सकते हैं, जहां हम चर्चा करेंगे इस चुनाव सत्र के सवालों के साथ-साथ उनके सही जवाबों के बारे में।

इस सभी को एक ही स्थान पर प्राप्त करने के लिए, जुड़े रहें Quick Revision के साथ और बने रहें आगे बढ़ने के लिए तैयार! 🚀✨" 

1. हाल ही में कितने राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए?

(1) 3 

(2) 4

(3) 5

(4) 6

ANS-(3)

हाल ही में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए हैं, जिनमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम शामिल हैं।

2. राजस्थान में हाल ही में कितनी विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए ?

(1) 199

(2) 200

(3) 230

(4) 25

ANS-(1)

राजस्थान में 200 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव 25 नवंबर 2023 को हुए थे। इनमें से 199 सीटों पर मतदान हुआ था, क्योंकि करणपुर सीट पर एक उम्मीदवार के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था। मतगणना 3 दिसंबर 2023 को हुई थी। 

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (BJP) 115 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस ने 69 सीटें जीतीं। बाकी की 15 सीटों पर अन्य दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।

3. राजस्थान के नए मुख्यमंत्री कौन हैं ?

(1) वसुंधरा राजे

(2) अशोक गहलोत

(3) सचिन पायलट

(4) भजन लाल शर्मा

ANS-(4)

भजन लाल शर्मा राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री हैं, भजन लाल शर्मा ने 15 दिसंबर 2023 को शपथ ली वह भरतपुर के रहने वाले हैं, लेकिन पार्टी ने उन्हें जयपुर की सांगानेर विधानसभा से टिकट दिया | 

राजस्थान के नए उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा हैं, राजस्थान के नए स्पीकर वासुदेव देवनानी हैं

4. राजस्थान में कौन सी विधानसभा के चुनाव हुए?

(1) 15वीं 

(2) 14वीं 

(3) 16वीं 

(4) 17वीं 

ANS-(3)

5. राजस्थान में कितनी महिलाओं ने चुनाव लड़ा था ?

(1) 45

(2) 50

(3) 55

(4) 60

ANS-(2)

राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 में 50 महिला उम्मीदवार मैदान में थीं, जिनमें 20 भाजपा, 28 कांग्रेस और दो निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। हालांकि, मुख्य राजनीतिक दलों की केवल 18 महिलाएं ही चुनाव जीत सकीं।  


        DOWNLOAD PDF HERE-

6. मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री कौन हैं?

(1) मोहन यादव

(2) शिवराज सिंह चौहान

(3) जगदीश देवड़ा 

(4) राजेंद्र शुक्ला 

ANS-(1)

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 12 दिसंबर 2023 को शपथ ली।

विधानसभा चुनाव में उज्जैन दक्षिण सीट से डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस पार्टी के इंजीनियर चेतन प्रेमनारायण यादव को हराया 

जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ला को डिप्टी सीएम  वहीं, नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है. 

7. मध्यप्रदेश में कितनी विधानसभा सीटें हैं?

(1) 220

(2) 210

(3) 230

(4) 199

ANS-(3)

मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल 230 विधानसभा क्षेत्र हैं. इस चुनाव में बीजेपी को 163 सीटें और कांग्रेस को 66 सीटें मिलीं. एक सीट अन्य दलों के खाते में गई. 

8. एमपी में चुनाव हुआ उसमें कितनी महिला विधायक बनीं ?

(1) 26

(2) 24

(3) 27

(4) 28

ANS-(3)

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में, 57 महिलाओं ने चुनाव लड़ा था. इनमें से 27 महिलाएं विधायक चुनी गईं. बीजेपी की 28 महिलाओं में 21 ने जीत हासिल की, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की 29 महिला उम्मीदवारों ने मात्र 6 सीट पर जीत हासिल की है।

9. छत्तीसगढ़ में नए मुख्यमंत्री कौन हैं?

(1) अरुण साव

(2) विजय शर्मा

(3) विष्णु देव साय 

(4) रमन सिंह

ANS-(3)

विष्णु देव साय 13 दिसंबर 2023 को शपथ ले चुके हैं। वह छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री हैं।   छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने दो डिप्टी सीएम बनाए हैं. इनमें विजय शर्मा और अरुण साव शामिल हैं. पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को स्पीकर बनाया गया है. 

10. छत्तीसगढ़ में कितनी विधानसभा सीट हैं ?

(1) 85

(2) 90

(3) 100

(4) 110

ANS-(2) 

छत्तीसगढ़ में 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 54 सीटें जीतीं, जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 35 सीटें जीतीं। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने 1 सीट जीती। 

11. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री किस विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं ?

(1) मनेन्द्रगढ़

(2) कुनकुरी 

(3) बैंकुठपुर

(4) प्रेमनगर

ANS-(2)

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इन्होंने कुनकुरी विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है| उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार रामशंकर भवानीपुरिया को हराया है। 

12. 2023 में छत्तीसगढ़ में कितनी महिला विधायक बनी ?

(1) 20

(2) 18

(3) 22

(4) 16

ANS-(2)

छत्तीसगढ़ के विधानसभा में पहली बार एक साथ निर्वाचित होकर 18 महिलाएं सदन में पहुंचेगी। इस बार भाजपा से आठ और कांग्रेस से 10 महिलाएं एक साथ शपथ लेंगी। गौरतलब है कि इस बार भाजपा ने 15 और कांग्रेस ने 18 महिलाओं को टिकट दिया था।(33)

13. तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री कौन हैं ?

(1) रेवंत रेड्डी 

(2) भट्टी विक्रमार्क मल्लू

(3) लिंगाया यादव 

(4) लालदुहोमा 

ANS-(1)

तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी हैं. कांग्रेस विधायक दल के नेता रेवंत रेड्डी ने 7 दिसंबर, 2023 को तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई

तेलंगाना के नए उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू हैं. मल्लू कांग्रेस पार्टी के अनुभवी नेता हैं और मधिरा आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं

14. तेलंगाना में कितनी विधानसभा सीट हैं ?

(1) 110

(2) 118

(3) 117

(4) 119

ANS-(4)

तेलंगाना में 119 विधानसभा सीट है| कांग्रेस ने 119 सीटों में से 64 सीटें जीतीं, जबकि तेलंगाना राष्ट्रीय समिति (BRS) ने 39, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 8, अल्ल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने 7 और अन्य ने 1 सीट जीती।

15. तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री किस विधानसभा सीट से हैं ?

(1) मधिरा

(2) कामारेड्डी

(3) कोडंगल 

(4) विक्रमार्क मल्लू 

ANS-(3)

नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेड्डी ने विधानसभा चुनाव में दो सीटों - कामारेड्डी और कोडंगल से चुनाव लड़ा। रेड्डी कामारेड्डी सीट पर केसीआर का सामना कर रहे थे, लेकिन दिग्गज भाजपा के कटिपल्ली वेंकट रमण रेड्डी से चुनाव हार गए। रेवंत रेड्डी ने कोडंगल सीट से जीत हासिल की।

16. तेलंगाना में 2023 में कितनी महिला विधायक बनीं ?

(1) 10

(2) 11

(3) 12

(4) 13

ANS-(1)

विधानसभा चुनाव में 10 महिला उम्मीदवार जीतीं। इनमें से 6 कांग्रेस, 2 बीआरएस, 1 बीजेपी और 1 एआईएमआईएम से थीं। 

17. मिजोरम के नए मुख्यमंत्री हैं?

(1) लालदुहोमा 

(2) रेवंत रेड्डी 

(3) भट्टी विक्रमार्क मल्लू

(4) लिंगाया यादव 

ANS-(1) 

मिजोरम के नए मुख्यमंत्री लालदुहोमा हैं, जो जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) के नेता हैं। उन्होंने 8 दिसंबर 2023 को राजभवन में शपथ ली है लालदुहोमा ने मिजोरम के नए मुख्यमंत्री बनने के लिए अपनी सेरछिप सीट पर एमएनएफ (MNF) के जे. माल्सावमजुआला वानचावंग को हराया था। 

18. मिजोरम में कितनी विधानसभा सीटें हैं?

(1) 30

(2) 40

(3) 50

(4) 60

ANS-(2)

मिजोरम में 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) ने 40 सीटों में से 27 सीटें जीतकर सरकार बनाई है। वहीं, मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) को 10 सीटें, भाजपा को 2 सीटें और कांग्रेस को 1 सीट मिली है

19. मिजोरम में 2023 में कितनी महिला विधायक बनीं ?

(1) 3

(2) 4

(3) 5

(4) 6

ANS-(1)

मिजोरम में 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में पहली बार तीन महिला विधायक बनीं हैं। इनमें से दो ZPM और एक MNF से हैं।

मिजोरम में 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में कुल 16 महिलाएं चुनाव लड़ी थीं |


"इस सफल यात्रा के साथ आपका स्वागत है! हम उम्मीद करते हैं कि आपने हमारे 'विधानसभा चुनाव 2023 | Assembly Election 2023' लेख से नए ज्ञान का अनुभव किया होगा। यदि आपने अभी तक हमारी पीडीएफ या वीडियो क्लास नहीं देखी है, तो वे उपलब्ध हैं, आप उन्हें देख सकते हैं।

आपकी सहायकता के लिए हमें धन्यवाद! हमेशा यही आपके सवालों का उत्तर देने के लिए यहाँ हैं। अगर आपके पास कोई और प्रश्न हैं या आपको कुछ और जानकारी चाहिए, तो कृपया हमसे संपर्क करें।

आपका समय देने के लिए आपका धन्यवाद! आपका साथ रहना हमारे लिए महत्वपूर्ण है। अगली बार तक, सुरक्षित रहें और धन्यवाद!"